दुकान में घुसे चोर, नकदी सामान चुराया

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लक्खीबाग पुलिस चौकी से चंद कदम दूर सहारनपुर चौक पर स्थित दुकान में छत से घुसे चोरों ने नकदी और सामान चोरी कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

न्यू पार्क रोड निवासी पुनीत बंसल ने बताया कि उनका सहारनपुर चौक स्थित कैनरा बैंक के सामने जनरल स्टोर है। 30 मार्च की रात को वह दुकान बंद करके घर चले गए। 31 मार्च की सुबह पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ है। ऊपर छत की टीन काटी हुई थी, जहां से चोर अंदर घुसे और सामान चोरी कर ले गए। दुकान से 60 हजार रुपये का सामान व 25 हजार रुपये कैश चोरी हुआ है। वहीं एसएसआइ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि चोर की तलाश में सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में स्कूल बंद, जानिए कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440