चोरों ने दफ्तर से उड़ाई नगदी व जरूरी कागजात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों द्वारा एक निजी दफ्तर में धावा बोलकर वहां से नगदी व कागजातों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार फूलचौड़ आनन्दपुर निवासी दर्शन सिंह रौतेला ने कहा है कि उसका गोरापड़ाव में गड़िया माइनिंग कारपोरेशन नाम से ऑफिस है। बीती 11 जुलाई को वह ऑफिस बंद कर घर चले गये। इस बीच चोरों ने कार्यालय में धावा बोल दिया। चोर दरवाजे का मेन लॉक खोलकर अंदर दाखिल हुए और वहां से करीब 40 हजार की नगदी, ड्राईविंग लाईसेंस समेत अन्य जरूरी कागजातों पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते चोर मंदिर में रखी करीब दस हजार की नगदी भी ले उड़े। उन्होंने यह भी बताया कि प्रातः जब वह ऑफिस पहुंचे तो ऑफिस अस्त- व्यस्त नजर आया इस पर उनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें दफ्तर से चोरी करते हुए दो युवक नजर आये जिसमें एक युवक दीपक सिह कोरंगा जो पूर्व में इस दफ्तर में कार्य कर चुका था वह अपने एक साथी के साथ चोरी करता दिखाई दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440