समाचार सच, हल्द्वानी। बंद घर में चोरों ने धावा बोल लाखों के जेवर सहित लाखों रूपए पर हाथ साफ कर पुलिस की चाकचौंबद व्यवस्था की पोल खोल दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी मुकुल साह द्वारा सौंपी तहरीर में बताया कि उनका मां हाट कॉलोनी में घर है, वह सपरिवार एक जनवरी को लखनऊ गए थे। लखनऊ से वह जब बुधवार को वापस लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। जिसपर वह भौंचंके रह गये भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और अलमारी से सोने का हार, सोने के कान के 2 झुमके, 2 हाथ के कड़े, 5 सोने की अंगूठियां, 2 टॉप्स, 1 नाक की फुली, चांदी की पायल और बर्तन सहित डेढ़ लाख रुपये की नगदी गायब मिली। पीड़ित ने आसपास के लोगों से पता किया तो उसे कोई सुराग नहीं मिला। अन्ततः पीड़ित ने पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराते हुए तहरीर सौंप शीघ्र खुलासे की अपील की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















