हल्द्वानी में चोरों के हौंसले बुलन्द, घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में वाहन चोरों के हौंसले बुलंद है। बीते दिवस बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने एक घर के आगे खड़ी बाइक उड़ा ली। पीड़ित द्वारा दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक का बगीचा निवासी मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद हुसैन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसने बीती 13 जुलाई को अपनी बाइक संख्या यूपी 21 बीए-9690 घर के बाहर खड़ी की थी। जब अगली प्रातः जब वह बाहर निकला तो उसके होश उड़ गये, उसने देखा कि बाइक अपने स्थान से गायब थी। उसने बाइक की खोजबीन की लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। हार कर असलम ने पुलिस की शरण ली और तहरीर सौंप कर बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें -   गंगा स्नान में दान का जितना महत्व है, उससे कहीं अधिक महत्व गंगाजल के विशेष उपाय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440