समाचार सच, हल्द्वानी। बीती रात चोरों ने घर में घुस कर हजारों की नगदी व जेवर चुरा लिए। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाशी शुरू कर दी है। जवाहर नगर फकिरान मस्जिद निवासी कमलेश पत्नी लक्ष्मण सिह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 3 जुलाई को वह गर्मी के कारण कमरा बंद कर अपने पति के साथ छत पर सोने चली गई। सुबह जब नीचे आए तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर का सामना भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। वहीं अलमारी का ताला तोड़ लॉकर से एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टाप्स, कान की बाली, 9 हजार रुपए की नगदी, आधार कार्ड, मोबाइल और की पैड गायब पाया। जिसपर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी जिस पुलिस ने मुकदमा दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












