जांघ में होने वाले दर्द जैसी समस्याओं से कैसे पाएं घरेलू नुस्खों द्वारा आराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जांघ के आसपास मांसपेशियों में ऐंठन या फिर चोट लगने के कारण जांघ में दर्द हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों को अर्थराइटिस और अचानक से काफी ज्यादा फिजीकल एक्टिविटी की वजह से भी जांघ में दर्द हो सकता है। अगर आपको इन में से किन्ही कारणों से जांघ में दर्द की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो घरेलू नुस्खों से इसका इलाज किया जा सकता है।

लहसुन के तेल से मालिश
कुछ लोगों को लगातार काफी चलने के कारण जांघ में दर्द का सामना करना पड़ता है। अगर आपको फिजीकल एक्टिविटी की वजह से जांघ में दर्द हो रहा है, तो लहसुन के तेल से मालिश करें। लहसुन के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे जांघ के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

गर्म पानी और नमक से सिंकाई
यदि आपको जांघ में काफी ज्यादा दर्द महसूस हो रहा है, तो नमक और गर्म पानी से अपने जांघ की सिंकाई करें। इससे आपको दर्द से काफी ज्यादा राहत मिल सकता है। जांघ की गर्म पानी से सिंकाई करने के लिए 1 बाल्टी पानी में गर्म पानी लें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच नमक डालें। इसके बाद एक कपड़ा लें। इस कपड़े को पानी में भिगोकर अपने जांघ की सिंकाई करें। इससे आपको काफी ज्यादा राहत मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

हल्दी और सरसों तेल का लगाएं लेप
जांघ में दर्द होने पर आप हल्दी और सरसों तेल का लेप लगाएं। इससे आपको काफी ज्यादा राहत मिल सकता है। हल्दी और सरसों तेल का लेप लगाने के लिए 2 चम्मच सरसों तेल गर्म करें। अब इस तेल में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इसके बाद इस लेप को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे आपको जांघ के दर्द से राहत मिल सकता है।

बर्फ से सिंकाई
बर्फ से सिंकाई करने पर भी आपको जांघ के दर्द से राहत मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अपने जांघ पर डायरेक्ट बर्फ न रखें। इसके लिए एक कपड़े में बर्फ को बांध लें। अब इससे धीरे-धीरे प्रभावित हिस्से पर सिंकाई करें। इसके अलावा आप आइसपैक से भी जांघ की सिंकाई कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगा।

गर्म पानी से नहाएं
जांघ में दर्द होने पर गर्म पानी से नहाएं। गर्म पानी से नहाने पर आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन दूर होता है। इससे आपको शरीर के दर्द से काफी ज्यादा आराम मिलता है। गर्म पानी से नहाने के लिए एक टब में गुनगुना पानी भर लें। अब इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं। इसके बाद इस पानी से नहाएं। इससे आपको काफी सुकून महसूस हो सकता है।

पैरों को दें आराम
कभी-कभी ज्यादा फिजीकल एक्टिविटी के कारण जांघ में दर्द होने लगता है। ऐसे में आपके जांघ को थोड़ा आराम की जरूरत होती है। इसलिए जांघ के दर्द से आराम पाने के लिए अपने पैरों को थोड़ा आराम दें। अपने पैरों पर ज्यादा प्रेशर न दें। इससे आपको जांघ के दर्द से राहत मिल सकता है।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अदरक के रस का इस्तेमाल
अदरक के रस का इस्तेमाल करने से भी जांघ के दर्द से राहत पाया जा सकता है। अदरक के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द और सूजन के राहत दिलाता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। अगर आपको जांघ की मांसपेशियों में दर्द महसूस हो रहा है, तो अदरक के रस की कुछ बूंदे अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा।

ऑलिव ऑयल से करें मसाज
जांघ के आसपास की मांसपेशियों में दर्द महसूस होने पर ऑलिव ऑयल से अपने जांघ की मसाज करें। दिन में दो से तीन बार ऑलिव ऑयल से मसाज करने पर आपको जांघ के दर्द से आराम मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि आपको हल्के हाथों से ही जांघ की मसाज करनी है।

नोट: अगर इन घरेलू नुस्खों से जांघ में दर्द की समस्या दूर नहीं हो रही है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि कुछ गंभीर कारणों से भी जांघ में दर्द हो सकता है। अगर समय से इसका इलाज न कराया गया, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440