साढ़े चार साल में तीसरा मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार कर रही जनता के साथ छल : दिग्विजय सिंह चौहाण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दिग्विजय सिंह चौहाण ने कहा कि राज्य में बनी राजनीतिक स्थिति केंद्रीय नेतृत्व की लापरवाही और नासमझी का परिणाम है। भाजपा सरकार ने साढ़े 4 साल में तीसरा मुख्यमंत्री दे दिया है। भाजपा सरकार राज्य की जनता के साथ छल कर रही है।
आरोप लगाते हुए चौहाण ने कहा कि मोदी जी-नड्डा जी ने उत्तराखंड को राजनीतिक अस्थिरता, सत्ता की लूट व “मुख्यमंत्री अदला-बदली योजना” में धकेल देवभूमि की जनता के साथ धोखा व हितों पर कुठाराघात किया। उनका कहना है कि तीरथ सिंह रावत के पास मौका था कि वह चुनाव लड़ें, लेकिन इसे टाला गया। भाजपा जिस राजनीतिक अस्थिरता की बात कर रही है, वह पूरी तरह गलत है क्योंकि ये सब नियम कायदे भाजपा नेतृत्व को पहले से ही पता थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद भी न तो राज्य में किसानों के कर्ज माफ हुए और न ही युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की त्रस्त जनता भाजपा को सबक देने के लिये तैयार है।

यह भी पढ़ें -   ३१ मई २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440