हल्दी और अजवाइन का ये ड्रिंक पुरानी से पुरानी एसिडिटी व गैस की समस्या से तुरन्त निजाता दिलाए

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे गैस या फिर एसिडिटी की समस्या नहीं है। आमतौर पर हर व्यक्ति को इस तरह की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। कई लोगों की समस्याएं तो इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उन्हें डॉक्टर के साथ ही अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है। गहन इलाज के बाद राहत तो मिल जाती है लेकिन पूर्ण इलाज मिलना संभव ही नहीं है। ऐसे में आवश्यक है कि हम आयुर्वेद के गुणों से भरपूर हल्दी और अजवाइन से बना हुआ पेय पदार्थ अजमाएं। अवश्य ही राहत मिलेगी।

हल्दी और अजवाइन में पाए जाते हैं विशेष तत्व
गैस और एसिडिटी को दूर करने के लिए हल्दी और अजवाइन का नुस्खा काफी कारगर है। इस नुस्खे को जानने से पहले आवश्यक है कि हम हल्दी और अजवाइन के गुणों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।

हल्दी
हल्दी के संबंध में बताया गया है कि यह आयुर्वेद औषधियों का खजाना है। अकेले हल्दी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कई तरह के रोगों को नष्ट कर सकती है। बताया गया है कि हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण तथा करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है। यह सभी तत्व शरीर के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए समर्पित है एकादशी का श्राद्ध, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अजवाइन
पाचन संबंधी क्रिया को तेज करने में अजवाइन का बहुत बड़ा रोल होता है। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं का अंत कर सकता है। अजवाइन में एंटी एसिड गुण पाए जाते हैं। जो एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है जो अपच पेट दर्द और पेट फूलने की समस्या को समाप्त करता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी

हल्दी अजवाइन का उपयोग

  • हल्दी और अजवाइन का ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर रात भर भेजने के लिए छोड़ दें। इसके पश्चात दूसरे दिन सुबह भीगी हुई आजवाइन को कुछ और पानी डालकर उबालें। इसके पश्चात इसमें थोड़ी सी कच्ची हल्दी डाल दें। इसके पश्चात इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़े। अगर आपके पास कच्ची हल्दी नहीं है तो एक चम्मच हल्दी पाउडर भी डाला जा सकता है। लगातार कुछ दिनों तक इस काढे़ का उपयोग करने से गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल जाएगी।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440