लॉक डाउन में आर्थिक तंगी से बचने के लिए शुरू किया यह अवैध कारोबार, पहुुंचे बड़ी ससुराल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉक डाउन में आर्थिक तंगी से बचने के लिए दो युवक स्मैक के अवैध कारोबार में उतर गये। कम समय में ही दोनों ने इस कारोबार में अपनी जड़ें जमा ली और बड़ी मात्रा में तस्करी करने लगे। इस बीच चैकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके पास से लाखों की स्मैक भी बरामद हुई है। इसके बाद दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर बड़ी ससुरा‌ल भेज दिया गया।

लॉक डाउन-4 के बीच बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बीती देर शाम शनिबाजार क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस बीच पुलिस ने जब टैम्पो संख्या यूके 04टी-1498 को चैकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार दो युवक भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में पुलिस को दोनों के पास से 100 ग्राम स्मैक मिली। पकड़े गये तस्करों मोहम्मद असलम पुत्र मुन्ने निवासी मालिक का बगीचा के पास से 55 ग्राम व शहजाद पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला शाही जिला बरेली के पास से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस को टैम्पू से इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद ‌हुआ है।

मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गये तस्कर लॉक डाउन में आर्थिक तंगी से बचने के लिए इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। इस अवैध कारोबार को शुरू करने के लिए अपने दोस्त से 20-20 हजार रूपये उधार लिये। लॉक डाउन में दोनों ने उक्त रकम से स्मैक खरीद कर इस कारोबार में कम समय में ही अपनी जड़े जमा ली और बड़ी मात्रा में स्मैक की तस्करी करने लगे। दोनों बहेड़ी से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर लाते थे और यहां उसे पुड़िया बनाकर महंगे दामों में ग्राहकों को उपलब्ध कराते थे। पुलिस को दोनों नशे के सौदागरों से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बरामद स्मैक कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में दस लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एडीपीएस के तहत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। पत्रकार वार्ता में सीओ शांतनु पारसर भी मौजूद रहे। जबकि सफलता प्राप्त करने वाली टीम में बनभूलपुरा एसओ सुशील कुमार, एसआई बलवन्त सिंह काम्बोज, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, अमनदीप, प्रवीण कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440