समाचार सच, देहरादून। राज्य सरकार द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार में इस बार कोरोना योद्धा के तौर पर कार्य करने वाली महिलाओं को भी शामिल किया गया है। आगामी 8 अगस्त को दिये जाने वाले उक्त पुरस्कारों के लिये प्रदेश के समस्त जनपदों से अब तक 120 महिलाओं व किशोरियों के आवेदन जमा हुए हैं।
आपकों बता दे कि वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर वर्ष 2006 से तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार प्रारंभ किया गया था। महिला सशक्तीकरण के तहत समाज सेवा, खेल, पर्यावरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं व किशोरियों को प्रदेश सरकार हर साल पुरस्कृत करती है। पहली बार इस पुरस्कार में कोरोना योद्धा भी शामिल किए गए हैं। यानी, कोरोनाकाल में बतौर कोरोना योद्धा उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी यह पुरस्कार मिलेगा। इस सबको देखते हुए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलों से आवेदन मांगे थे। जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई थी।
राज्य के सभी जिलों से अभी तक 120 आवेदन विभाग को मिले हैं। एक सप्ताह के अंदर सभी आवेदनों की स्कू्रटनी के बाद नाम फाइनल कर दिए जाएंगे और 8 जुलाई को फाइनल नामों को देरादून में पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों से चयनित 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।
जानिए क्या है तीलू रौतेली पुरस्कार?
तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाला स्त्री सम्मान में पुरस्कार है। स्त्री शक्ति पुरस्कार उन महिलाओं या किशोरियों को दिया जाता है जिन्होंने सामाजिक शिक्षा साहित्य कला के क्षेत्रों में साहसिक कार्य किया या संस्कृति को बढ़ावा दिया हो या कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली महिलाओं एवं बच्चों को सहारा या पुनर्वास देने का कार्य किया हो या पर्वतारोहण के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की हो।
कैसे करें तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए आवेदन
-पुरस्कार के लिए हर साल राज्य सरकार के अधीन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मई-जून जुलाई के महीनों में आवेदन बुलाती है, ऊपर दिये हुए क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं या किशोरिया इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।
-पुरस्कार के लिए यदि ज्यादा मात्रा में आवेदन आते हैं तो वरीयता के आधार पर पुरस्कार दिया जाता है।
-किशोरी श्रेणी में आवेदन करने वालों की आयु 11 से 18 वर्ष होनी चाहिए तथा महिला श्रेणी के पुरस्कार के लिए आयु 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


