बनभूलपुरा कर्फ्यू क्षेत्र को लेकर फिर आई यह अपडेट, अब 17 घंटे की ढील, अब रात को ही रहेगा कर्फ्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बवाल के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र में अब फिर से जिन्दगी पटरी पर लौटने लगी है। रविवार की रात को जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था में सुधार को देखते हुए आज सोमवार से वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में 17 घंटे तक की ढील के आदेश जारी किए हैं। जबकि इन क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार की सौगातः ₹6 लाख का फ्लैट सिर्फ ₹3 लाख में, उत्तराखंड के 1872 परिवारों को मिलेगा घर, जानिए पात्रता और शर्तें

बता दें कि बीते 8 फरवरी को हलद्वानी के बनभूलपुरा में अवैध रूप से बनाए गए एक मदरसे को तोड़ने पर बवाल हो गया था। जिसमें स्थानीय लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर पत्थरों और पेट्रोल बमों से हमला कर दिया था। इसके चलते कई पुलिस कर्मियों के साथ साथ प्रशासन की टीम और मीडिया कर्मी चोटिल हो गए थे और उग्र भीड़ ने आगजनी कर दी थी। उसके बाद स्थिति को संभालने के लिए कर्फ्यू लगा दिया था।

यह भी पढ़ें -   25 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

क्षेत्र में अब शांति बहाल को देखते हुए रविवार की रात को डीएम वंदना सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार अब बनभूलपुरा क्षेत्र में सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। अगले आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही रात का कर्फ्यू रहेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440