औषधीय गुणों से भरपूर कई सेहत संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर है ये सब्जी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कर्काेटकी की सब्जी का नाम सुनकर भले ही आप न पहचान पाएं, क्योंकि इस कांटेदार दिखने वाली सब्जी को ज्यादातर लोग आम बोलचाल की भाषा में ककोरा, कंटोला या ककोड़ा के नाम से जानते हैं। ककोरा की सब्जी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है और ये कई सेहत संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर है। इस सब्जी को खाने के अलावा औषधी की तरह नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है। ककोरा को गुणों की खान माना गया है।

ककोरा की सब्जी को लोग मीठी करेला भी कहते हैं. इसके न्यूट्रिएंट्स की बात करें तो इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, सी, के, बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, विटामिन डी, और जिंक, कॉपर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए जान लेते हैं इसके फायदे।

डायबिटीज में फायदेमंद है ककोरा
ककोरा की सब्जी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है और इसलिए ये उन डायबिटिक लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनका ब्लड शुगर हाई हो जाता है। इसके अलावा बीपी कंट्रोल करने में भी ककोरा की सब्जी कारगर मानी गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

वेट कंट्रोल करने में हेल्पफुल
आज के वक्त में बच्चों से लेकर यंगस्टर्स और व्यस्क तक लोग बड़ी संख्या में मोटापा की समस्या से जूझ रहे हैं। वेट लॉस डाइट पर हैं तो ककोरा की सब्जी को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं, क्योंकि ये एक लो कैलोरी सब्जी है जो वेट कंट्रोल में हेल्पफुल है।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

कब्ज और अपच से दिलाएगा राहत
ककोरा या कंटोला की सब्जी पाचन के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है। जो लोग अपच या फिर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में ककोरा की सब्जी शामिल करनी चाहिए। पेट के इंफेक्शन में भी ये ककोरा का सेवन फायदेमंद रहता है।

तीनों दोषों को करता है संतुलित
ककोरा तीनों दोषो वात, कफ व पित को संतुलित करने में सहायक है, जिससे आप बदलते मौसम में होने वाली वायरल समस्याओं जैसे बुखार, सर्दी, खांसी, सांस संबंधित समस्याओं आदि से बचे रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440