महिला के बैग से जेवर व मोबाइल उड़ाने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला के बैग से जेवर और मोबाइल चुराने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का मामल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। काठगोदाम निवासी चंद्र मोहन गंगोला पुत्र गंगा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वह अपनी मामी राधादेवी को लेकर आवश्यक कार्य से अपने गांव खोपा रामगढ़ जाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन आए थे। इसी दौरान राधादेवी के बैग में रखा छोटा पर्स जिसमें मंगलसूत्र, मोबाइल फोन, दो हजार की नगदी, आधार कार्ड चुरा लिया गया। पीड़ित की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रोडवेज स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट निवासी लाईन नम्बर 17 और वसीम अहमद उर्फ लल्ला पुत्र सिराज अहमद निवासी गफूर बस्ती शामिल हैं। चोरी के आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसआई रविन्द्र राणा, का. इसरार अहमद और इसरार नवी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 10 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार | कुशग्रहणी अमावस्या पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440