बैंक कर्मचारी बन युवती से ठगे हजारों रूपये

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर ठगों के द्वारा एक युवती के बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में फतेहपुर निवासी दीप्ति मेेहरा पुत्री डीएस मेहरा ने कहा है कि बीती 8 जून को उसे ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और उससे यह कहा गया कि कागजात पूरे न होने के चलते उसके बैंक एकाउंट को बंद किया जा रहा है। लिहाजा उसे ऑनलाइन दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर उनके खाते से रकम काटने की चेतावनी दी गई। युवती का कहना है कि बातों-बातों में ठग ने उसके खाते से दस हजार रूपये निकाल लिये। जब वह बैंक से जानकारी लेने गई तब तक की अवधि में ठग ने उसके खाते से 55 हजार रूपये उड़ा लिए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 13 सितम्बर 2026, रविवार हरताली पर्व पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440