महिला को दी जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। युवती ने एक युवक पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बीते दिवस वह घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   टिफिन पहुंचाते-पहुंचाते देखा प्रशासन का काम, उसी सपने ने मीनाक्षी भाटिया को बना दिया डिप्टी कलेक्टर

पुलिस को सौंपी तहरीर में सखावतगंज तिकोनिया निवासी एक युवती ने कहा है कि पॉलीशीट में रहने वाला विवेक बिष्ट नामक युवक उसे लंबे समय से परेशान करता चला आ रहा है। आरोप है कि वह बीते दिवस घर का दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड PCS में जसमीत कौर बनीं प्रदेश टॉपर, रुद्रपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440