समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने तीन सट्टा एजेंटों को गिरफ्तार किया है। वह लोगों से सट्टा लगवा रहे थे। उनके पास से हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। तीनों सट्टा एजेंटों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि लाइन नंबर 17 में सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा तो वह कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से तीन युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवकों के पास से पुलिस को 17090 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरियों ने अपने नाम इलियास पुत्र हुसैन शाह, फिरोज पुत्र हुसैन शाह निवासी लाइन नंबर 17 व राशिद पुत्र फरजन्द अली निवासी गोपाल मंदिर, नईबस्ती बनभूलपुरा बताए। पुलिस के अनुसार तीनों सट्टा एजेंट हैं और इस कारोबार को लंबे समय से अंजाम देते चले आ रहे हैं। तीनों से पूछताछ में सट्टा कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। पुलिस ने सटोरियों को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















