समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। पुलिस ने तीन सटोरियों को हजारों की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। वह आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा लगवा रहे थे। पकड़े गये सटोरियों को गैमलिंग एक्ट में निरूद्घ किया गया है।आईपीएल सीजन परवान चढ़ने के साथ ही नगर में सट्टा कारोबार भी सातवें आसमान जा पहुंचा है। जल्द अमीर बनने के लालच में गरीब तबका इसमें अपनी दिनभर की गाढ़ी कमाई सट्टे में गंवा दे रहा है। इसके खिलाफ पुलिस भी अभियान तेज किए हुए है। जिसके तहत आये दिन कोई न कोई सटोरिया या सट्टा एजेंट पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। इस क्रम में पुलिस ने तीन और सट्टा एजेंटों को गिरफ्तार किया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान चिराग अली शाह मजार के पास सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से तीन युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस को पकड़े गये युवकों के पास से 8400 रूपये की नगदी व मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस को बरामद फोनों में सट्टा संबंधी साईटें भी खुली मिली। पकड़े गये सट्टा एजेंटों ने पुलिस को अपने नाम उवैश उर्फ छोटे पुत्र मोहम्मद अब्बास, युसुफ खान पुत्र उस्मान निवासी लाइन नंबर 17 व वैदत अली पुत्र अहमद अली निवासी लाइन नंबर 10 बनभूलपुरा बताये हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि वह आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गये सटोरियों को गैमलिंग एक्ट में निरूद्ध किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


