तीन तलाक देने वाला पति गया जेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज प्रताड़ना व तीन तलाक देने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। बता दें कि उत्तर उजाला बरेली रोड निवासी नाजरीन ने पति नवाब, सास जेबुनिसा, जेठ जहीर व ननद फरजाना पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उससे दहेज में कार व अन्य सामान लाने के लिए मारपीट की जाती रहती थी। दहेज में कार न लाने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोघ्पियों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति नवाब को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440