समाचार सच, देहरादून/यमकेश्वर। यमकेश्वर के भृगुखाल निसनी में सड़क निर्माण कार्य में लगा डंपर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यमकेश्वर के भृगुखाल निसनी निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर कार्यरत डम्पर संख्या यूके-15 सीए 1182 शुक्रवार की प्रातः पत्थर ढ़ो रहा था। इस बीच चालक डंपर से नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। इस डंपर में मजदूरों के साथ ही कई ग्रामीण भी सवार थे। हादसे की वजह पुराने पुस्ते का धंसना बताया जा रहा है। इस हादसे में डंपर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 45 वर्षीय सन्तोष कुमारपुत्र आनंद सिंह ग्राम निसनी, 15 वर्षीय विशाल निवासी गिवाई स्रोत कोटद्वार व 62 वर्षीय रमेश थपलियाल निवासी गोविंद नगर कोटद्वार बताये जा रहे हैं। जबकि इस हादसे में सते सिंह निवासी कीर्तिखाल (द्वारीखाल), नितिन जोशी पुत्र चंद्रमोहन जोशी निवासी कोटद्वार, योगेश निवासी निम्बू चौर कोटद्वार, रितेश पुत्र परशुराम निवासी नेपाल, मुकेश पुत्र लालसिंह निवासी नेपाल घायल बताये जा रहे हैं। गम्भीर घायलों को भृगुखाल स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायलों में से एक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://www.edumount.org/
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















