आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन लाख नए सदस्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि उत्तराखंड में पिछले 45 दिन में पार्टी से 306881 लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, यह दर्शाता है कि उत्तराखंड की जनता अब परिर्वतन का मन बना चुकी है।

आप के प्रदेश कार्यालय में ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान के समापन पर एसएस कलेर ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में एक फरवरी 2021 को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में आप की नीतियों को घर-घर पहुंचाया गया। इसके अलावा पार्टी ने अभियान के दौरान एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया था, जो कुछ दिनों में ही पूरा हो गया।

अभियान के समापन तक उत्तराखंड में पार्टी से तीन लाख से अधिक नए सदस्य जुड़े। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने पार्टी के सभी कार्यकर्त्‍ताओं को धन्यवाद देने के साथ ही नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पूरे राज्य में आप कार्यकर्त्‍ताओं ने 6500 से ज्यादा सभाएं कीं। उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान की सफलता के बाद आप कार्यकर्त्‍ताओं ने प्रदेश कार्यालय में होली मनाई। कार्यकर्त्‍ताओं ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में दो मासूम बहनों को कमरे में बंद कर दरिंदगी की कोशिश, सूझबूझ से बचीं बच्चियां, आरोपी गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440