बिजनेस के नाम पर तीन लाख उन्नीस हजार रुपये की ठगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति से लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगायी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा के पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर में रहने वाले अनीस उद्दीन पुत्र अला उद्दीन ने बताया पुलिस को बताया कि बीते दिनों उसकी ई-मेल आईडी में एक मेल आयी। जिसके माध्यम से मीरावेल मेयर नामक सख्श ने उसे यह कहकर झांसे में ले लिया कि वह दुबई के इस्लामिक बैंक में ऑडिटर है। यदि वह इच्छुक हो साथ में बिजनेस कर सकते हैं। इसके ऐवज में उसे कुछ रकम उनके बैंक खाते में डालनी पड़ेगी। इस पर अलग-अलग किश्तों में अनीस ने तीन लाख 19 हजार रूपये की रकम बैंक खाते में डाल दी। इसके बाद ई-मेल आईडी में संपर्क कर झांसे में लेने वाले यह सख्श पांच हजार डालर और बैंक खाते में डालने की बात कह रहे हैं। इस पर अनीस को ठगे जाने का अहसास हुआ। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440