देहरादून। विकासनगर थाना पुलिस ने शांति भंग में तीन व्यक्तियो को गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र में अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा तीन व्यक्ति ओमप्रकाश पुत्र प्रताप सिंह निवासी बरोटीवाला थाना विकासनगर देहरादून उम्र 62 वर्ष, चंचल चौहान निवासी बरोटीवाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष, विजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी बरोटीवाला कोतवाली विकास नगर देहरादून उम्र 38 वर्ष को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पैतृक बंटवारे को लेकर विवाद के कारण मारपीट, लड़ाई, झगड़ा पर आमदा हो रहे थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियुक्तो को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया है।अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक सुरेश चंद बलूनी थाना विकासनगर, कांस्टेबल विकास त्यागी, कांस्टेबल सावन कुमार शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












