संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। मंडल मुख्यालय से करीब 160 किमी दूर बेरीनाग तहसील क्षेत्र के गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची राजस्व पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील से करीब 12 किमी दूर चचरेत गांव की है

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली की निजी कंपनी में काम करने वाला 25 वर्षीय चचंल सिंह मेहरा पुत्र नारायण सिंह मेहरा तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। शुक्रवार की प्रातः काफी देर तक उसके घर का दरवाजा न खुलने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो सन्न रह गये। अंदर चंचल का शव फंदे में झूल रहा था। जबकि उसकी 22 वर्षीय पत्नी सरिता व दो साल की पुत्री गीतांजलि के शव बिस्तर पर पड़े मिले। इसकी सूचना पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह राजस्व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बताया जाता है कि चार वर्ष पूर्व विवाह के बाद घर में लड़ाई-झगड़ों से तंग आकर उसने पत्नी व बच्ची को चौकोडी में किराए के कमरे में रखा था और वहां से बीते दिवस गांव चचरेत गया था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा होना माना जा रहा था। लेकिन सूचना पर मृतका सरिता के मायके वाले मौके पर पहुंचे तो अचानक मामले ने नया मोड़ ले लिया। सरिता के पिता चन्द्र घ्सिंह अधिकारी ने तीनों की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना था कि परिवार के कुछ लोग चंचल के परिवार से रंजिश रखते थे। जिसके चलते उन्हें किराए के मकान में रहना पड़ा। इधर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल मामले में हत्या व आत्महत्या को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440