चोरी के माल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

20 मई को स्टेशन रोड में बंद पड़े तिवाड़ी होटल में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

समाचार सच, हल्द्वानी (क्राइम रिपोर्टर)। स्टेशन रोड में बंद पड़े तिवाड़ी होटल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन चोरों को बनभूलपुरा थाना पुलिस ने आज चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि लॉक डाउन के बीच चोरों ने 20 मई को स्टेशन रोड में बंद पड़े तिवाड़ी होटल में धावा बोल दिया था। तीनों ने होटल में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला है। पुलिस तीनों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पकड़े गये चोरों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

इस घटना का पता अगले दिन होटल स्वामी सुमित तिवाड़ी के होटल पहुंचने पर लगा था। चोर होटल के कमरे से लैपटॉप, दो गैस सिलेंडर, पानी की मोटर, कैमरा समेत अन्य सामान ले उड़े थे। इस मामले की तहरीर बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। इधर बीती रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ चोर चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर स्लाटर हाउस के पास से तीन चोरों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस को दो गैस सिलेंडर, डिजिटल कैमरा, लैपटॉप व पंखा बरामद हुआ।

पूछताछ में पहले तो तीनों इधर-उधर की बातें करने लगे, लेकिन पुलिस के सख्ती बरतने पर टूट गये और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। चोरों ने अपने नाम अमान पुत्र अतीक, दिवान पुत्र प्रत्यूष सिंह निवासी गफूरबस्ती व पंकज बेलवाल पुत्र त्रिलोक बेलवाल निवासी गौलापार बताये हैं। पुलिस ने तीनों से नगर में पूर्व में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के बावत भी पूछताछ की है। साथ ही पुलिस तीनों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। पकड़े गये चोरों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ सुशील कुमार, एसआई मंगल सिंह, कांस्टेबल कमल पंत, प्रवीण कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440