-कुमाऊं में 10 जून को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तथा गढ़वाल में 15 जून को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रैली को करेंगे संबोधित
-डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से हजारों कार्यकर्ताओं व लोगों को सीधा जोड़ने को भेजा जायेगा एक लिंक
समाचार सच, हल्द्वानी। केन्द्र की मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम एक वर्ष की उपलब्धियां जनता के बीच ले जाई जाएंगी। इसके लिए वर्चुअल रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरूआत 10 जून को स्मृति ईरानी की कुमाऊं रैली से होगी। सोमवार को यह जानकारी संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत नेे दी।
उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों लोगों तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों व विभिन्न जनकल्याण नीतियों की जानकारी पहुंचाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता संवाद स्थापित करेंगे। साथ ही रैलियां आयोजित होंगी। संक्रमण से बचाव को देखते हुए नियमों का पालन करते हुए संगठन ने डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से वर्चुअल रैलियां करने का निर्णय किया है। इस क्रम में 10 जून को अपराह्न 3 बजे से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुमाऊं मंडल की रैली को संबोधित करेंगी तथा 15 जून को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रातः 11 बजे से गढ़वाल मंडल की रैली को संबोधित करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता रावत ने बताया कि कुमाऊं मंडल में होने वाली वर्चुअल रैली में कम से कम एक लाख तथा गढ़वाल मंडल की रैली में डेढ़ लाख लोगों से जुड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से हजारों कार्यकर्ताओं व लोगों को सीधा जोडऩे के लिए एक लिंक भेजा जायेगा। इसके अतिरिक्त फेसबुक लाइव, ट्वीटर, यूट्यूब, बीजेपी उत्तराखण्ड आदि-आदि माध्यमों से भी लोग रैली में भागीदारी करेंगे। साथ ही यह भी प्रयास होगा कि जहां-जहां संभव हो, वहां लोकल केबल नेटवर्क के माध्यम से भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। रैलियों में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित राज्य के सांसद, विधायकों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे। इन वर्चुअल रैलियों के बाद आगामी दिनों में विधानसभावार राज्य की 70 विधानसभाओं में भी इसी प्रकार डिजिटल माध्यम से केंद्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम व रैली होंग।
वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का मुख्यरूप से मौजूद रहे।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


