उत्तराखंड DGP अशोक कुमार के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहे ठग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देश में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले ठग अलग-अलग तरीको से आम जनमानस की मेहनत कही कमाई को साफ करने में लगे है। कभी ये अपने को रिटायर्ड आर्मी आफिसर बताते है तो कभी ये ठग खुद को बैंक के कर्मचारी। इस बार तो हद ही हो गयी जिसमें उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने नाम से ट्रू कॉलर पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रोफाइल पर डीजीपी की एक अन्य आईपीएस अधिकारी के मिलते वक्त की फोटो लगाई गई है। जैसे ही इसका पता उत्तराखंड पुलिस को लगा उन्होनें ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार आलोक जैन निवासी मध्यप्रदेश ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को 1 दिसंबर को ई-मेल किया। बताया कि उन्हें तीन चार दिन से एक नंबर से कॉल आ रही हैं। उस पर डीजीपी अशोक कुमार की फोटो और नाम दर्ज है। फोन करने वाले खुद को डीजीपी बताकर रकम मांग रहे हैं। पीड़ित को पता लगा कि यह फेक कॉल है। इनकी शिकायत में दिए नंबर की साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में जांच की। सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल ने पाया कि डीजीपी के नाम से लोगों को गलत तरीके से डराया जा रहा है। मामले में आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

एएसपी एसटीएफ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। वहीं जिस नंबर से डीजीपी के नाम पर लोगों को डराकर रकम मांगी जा रही है। वह नंबर रविवार शाम तक चल रहा था। उस पर घंटी गई पर किसी ने उठाया नहीं। जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बिहारः अशोक धाम मंदिर में मौत की भगदड़- सावन सोमवार पर उमड़ी भीड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440