कामयाबी पाने के लिए रोज़ अपनाएं इन आदतों को, संतुलित, जीवन बदलेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। डेस्क। हमारे जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब सब कुछ होते हुए भी कुछ ठीक नहीं लगता। मेहनत के बाद भी परिणाम नहीं मिलते, रिश्तों में अनबन रहती है या मन बेचैन रहता है। इन सबके पीछे कई बार हमारे ग्रहों की स्थिति जिम्मेदार होती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि थोड़े से प्रयास और रोज़मर्रा की कुछ आदतों को अपनाकर हम अपने ग्रहों को शांत और संतुलित रख सकते हैं। इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा।

सूर्य – सुबह जल्दी उठकर
सुबह जल्दी उठना न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि इससे सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है। रोज सुबह सूरज की ओर एक नजर देखना भी काफी है। चाहें तो सूरज को जल देना छोड़ दें, सिर्फ उसे निहार लें।

चंद्रमा – ध्यान लगाएं
रोज थोड़ा ध्यान करें या शिव जी का नाम लें। इससे मन शांत रहेगा और चंद्रमा भी मज़बूत रहेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखने में यह बहुत मददगार है।

यह भी पढ़ें -   अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे माता-पिता को दिल्ली में पुलिस ने हटाया, मां बेहोश होकर अस्पताल पहुंचीं

गुरु – पीली रोशनी का इस्तेमाल करें
गुरु ग्रह के लिए रोज 15-20 मिनट किसी पीली लाइट (जैसे येलो लैंप) के सामने बैठें। इससे जीवन में ज्ञान, समझ और सही दिशा बनी रहती है।

राहु – कुत्तों को खाना खिलाना
राहु ग्रह को शांत करने के लिए किसी भी कुत्ते को रोज एक रोटी दें। यह सरल उपाय आपकी बहुत सारी परेशानियों को कम कर सकता है।

बुध – तुलसी के पत्तों का सेवन
बुध ग्रह को ठीक रखने के लिए रोज सुबह 5 तुलसी के पत्ते खाएं। इससे बुद्धि तेज़ होती है और सोचने-समझने की शक्ति बेहतर होती है।

यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर

शुक्र – सफाई का ध्यान रखें
घर और अपने आस-पास की जगह साफ़ रखें. खुद को साफ़ और तरोताज़ा रखने से शुक्र ग्रह संतुलन में रहता है, जिससे आकर्षण और सुंदरता बनी रहती है।

केतु – पशु-पक्षियों को दाना डालें
केतु ग्रह के लिए मछलियों या पक्षियों को खाना दें. चाहे रोटी के टुकड़े हों या बाजरा, कुछ भी चल सकता है। यह आदत कई अनजानी रुकावटों को दूर कर सकती है।

शनि – मदद करें, दान करें
हर शनिवार किसी मज़दूर या ज़रूरतमंद को कुछ भी छोटा-मोटा दें. अगर आपके पास काम करने वाले लोग हैं तो उन्हें कोई छोटा गिफ्ट भी दे सकते हैं। इससे शनि की कृपा बनी रहती है।

मंगल – एक्सरसाइज करें
मंगल ग्रह के लिए रोज थोड़ी कसरत ज़रूर करें. यह ग्रह ऊर्जा और साहस से जुड़ा है. 10-15 मिनट भी काफी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440