आज़ दिनांक १४ जनवरी २३ शनिवार का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क पौष मास ३० गते चान्द्रेण माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि सूर्योदय ७/१२ बजे सूर्यास्त ५/३५ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे १२/३८ बजे तक

राशि फल Horoscope
मेष राशि
पारिवारिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी रुका हुआ धन मिलेगा स्वास्थ्य में सुधार होगा मित्रों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी पद मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी।
वृष राशि शुभकार्य कार्य आरंभ करने की योजना बन सकती है। रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं शिक्षा सम्बन्धी कार्य में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य में सुधार होगा राजनीति में पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी धार्मिक कार्यों में व्यय होगा।
मिथुन राशि सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है रोजगार से सम्बंधित सभी कार्य पूर्ण होंगे पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी।

कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है वाणी में संयम रखें जल्द बाज़ी में कोई काम न करें श्री गणेश जी का स्मरण करें कार्य पूर्ण होंगे। राजनीति में पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि अपने रोजगार से सम्बंधित कार्यों की चिंता रहेगी मानसिक तनाव रहेगा। धैर्य रखें कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। वाणी में संयम रखें। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।
कन्या राशि व्यापार में सफलता के विशेष योग बन रहे हैं रुका हुआ धन मिलेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। भूमि भवन सम्बन्धी योजनाएं क्रियान्वित हो सकती है श्री गणेश जी का स्मरण करें कार्य पूर्ण होंगे।

यह भी पढ़ें -   बर्फ से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे जिसे जान आप बेहद हैरान हो जाएंगे

तुला राशि स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन योग की स्थिति बन सकती है जल्द बाज़ी में कोई निर्णय न लें कार्य बिगड़ सकता है। राजनीति में विशेष सम्मान या पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक धन लाभ होगा सन्तान सम्बन्धी कार्य पूर्ण होंगे पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी राजनीति में उतार चढाव हो सकता है । सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा राजनीति में अपनों से तनाव मिल सकता है अपने व्यवहार में मधुरता बनाये रखें।नया कार्य आरंभ करने से पहले विचार अवश्य करें।

यह भी पढ़ें -   गर्मियों में ज्यादा गर्मी बढ़ जाने के कारण अक्सर दूध फटने की शिकायत होती है इसे बचाने के लिये अपनाइये ये तरीके

मकर राशि नया कार्य आरंभ करने की योजना बन सकती है भूमि भवन सम्बन्धी कार्य पूर्ण हो सकते हैं रुका हुआ धन मिलेगा सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा। रोजगार से सम्बंधित चिन्ता दूर होगी मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा।
कुम्भ राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक धन लाभ होगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति व परिवर्तन योग बन रहा है विशेष पद मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य भी पूर्ण होगा ।
मीन राशि कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में व्यय होगा मानसिक तनाव दूर होगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें हानि हो सकती है। व्यर्थ विवाद से बचें वाणी में संयम रखें।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440