आज दिनांक १० अक्टूबर सोमवार का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्रीसूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु कन्यार्क २४ गते चान्द्रमास से कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि सूर्याेदय ६/१६ बजे सूर्यास्त ५/४५ बजे राहु काल ७/३० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त ११/५० से १२/३८ तक

आज़ का राशिफल
मेष राशि कार्य क्षेत्र में रुकावटें आ सकती है। धैर्य साहस बनाये रखें शुभ कार्य में व्यय होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि दिन अनुकूल रहेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति हो सकती है। स्वास्थ्य शिथिल रहेगा।
मिथुन राशि सुख साधनों में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ होगा। कोई नया कार्य आरंभ करने की योजना बन सकती है।
कर्क राशि रुका हुआ धन मिलेगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। भाग्य अनुकूल रहेगा।
सिंह राशि कार्य में रुकावट हो सकती है। धन व्यय हो सकता है। सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा व्यर्थ व्यय से बचें।
कन्या राशि नई योजना बन सकती है। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
तुला राशि व्यर्थ विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। वाणी में संयम रखें। रोजगार में उन्नति व परिवर्तन योग बन रहा है।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। कोई रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता रहेगी। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
मकर राशि मानसिक तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। पारिवारिक जनों का समय मिलेगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी।
कुम्भ राशि व्यापार में हानि हो सकती है। सावधानी बरतें। शत्रु पक्ष से तनाव रहेगा सन्तान व परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मीन राशि कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440