आज कराये टंकी फुल, पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं इतने दाम…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेंसी)। इस माह के शुरूआत में गैस के दाम बढ़ने लोगों के घर बजट बिगड़ गया था, लेकिन इसी बीच आम लोगों के लिए और बुरी खबर हो सकती है। ज्ञात होगा कि पाम ऑयल की वजह से खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। अब सूचना आ रही है कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों का समूह ओपेक ने प्रोडक्शन को घटाने का फैसला लिया है।

सभी सदस्यों की बैठक में ओपीईसी ने फैसला लिया है 5 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल के उत्पादन को कम घ्किया जाएगा। ओपेक देशों ने यह फैसला कच्चे तेल के भाव में लगातार नरमी को देखते हुए लिया है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव और ओपेक के इस फैसला आम लोगों को एक बार फिर परेशान कर सकता है।

यह भी पढ़ें -   16 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

केड़िया कमोडिटी के निदेशक अजय केड़िया ने बताया कि ओपेक के इस फैसले के बाद अगर कच्चे तेल के भाव में करीब 4 डॉलर प्रति बैरल तक की बढ़ोती होती है और डॉलर के मुकाबले रुपया में भी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है तो इससे भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव पर असर पड़ सकता है। केड़िया का कहना है कि इससे देश में पेट्रोल-डीजल के भाव पर करीब 2 रुपये प्रति लीटर तक का असर पड़ सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440