
श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ६ गते मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि सोमवार सूर्योदय ६/४६ बजे सूर्यास्त ५/१२ बजे राहु काल ७/३० से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० से १२/२८ तक





राशि फल
मेष राशि कुछ नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। भाग्योदय की स्थिति बन रही है। शिव उपासना करें कार्य पूर्ण होंगे।
वृष राशि कुछ मामलों में सतर्कता रखें। विवाद की स्थिति बन सकती है। मन में पंचाक्षर मंत्र का जाप करें दिन शुभ रहेगा। धन लाभ भी प्राप्त होगा।
मिथुन राशि रुकें हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। ऋण लेन देन में सावधानी बरतें। विरोधी वर्ग से सावधान रहें।
सिंह राशि नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। रोजगार से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
कन्या राशि रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में उन्नति व परिवर्तन योग बन सकता है। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है।
तुला राशि स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन योग बन रहा है। व्यर्थ विवाद हो सकता है वाणी में संयम रखें।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर व्यवसायिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा मानसिक तनाव दूर होगा।
मकर राशि अचानक यात्रा का योग बन सकता है। परिवार या मित्रों से व्यर्थ विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें। शिव मंत्र का जाप करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
कुम्भ राशि परोपकार व सत्कार्यों में धन व्यय होगा। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर।
मीन राशि कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440