आज का राशिफल | 26 अगस्त 2026, बुधवार | शिव चतुर्दशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 26 अगस्त 2026, बुधवार है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 7:51 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी। आज श्रवण नक्षत्र है। आज शिव चतुर्दशी व्रत रखा जाएगा। वहीं 27 अगस्त को चंद्रोदय व्यापिनी पूर्णिमा होने के कारण पूर्णिमा का व्रत गुरुवार को रखा जाएगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल।

आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, शाम 7:51 बजे तक; इसके बाद चतुर्दशी
वार: बुधवार
नक्षत्र: श्रवण
सूर्योदय: प्रातः 5:51 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:39 बजे
राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
विशेष: आज शिव चतुर्दशी व्रत
आगामी पर्व: 27 अगस्त को चंद्रोदय व्यापिनी पूर्णिमा, पूर्णिमा व्रत गुरुवार को

आज का राशिफल
♈ मेष:
धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा संभव है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन:
मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   क्या राखी बांधते ही टूट जाए तो क्या ये संकेत अशुभ है? क्या पिछली राखी को उतारकर फेंक देना चाहिए या नहीं

♋ कर्क:
रुके कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
♌ सिंह:
विशेष लाभ के योग हैं। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति हो सकती है। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या:
रुका धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक यात्रा के योग हैं, लेकिन रोजगार को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

♎ तुला:
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी, राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक:
संकल्पित कार्यों में सफलता मिलेगी। धन खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु:
परिवार में खुशियां रहेंगी। विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   राखी से पहले भाई बना बहनों का कातिल! उत्तराखण्ड में दो बहनों की मौत, जीजा भी गोली से घायल

♑ मकर:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें।
♒ कुम्भ:
रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन:
अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440