समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 27 अगस्त 2026, गुरुवार है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 9:01 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। आज धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग है। आज व्रत की पूर्णिमा है और पूर्णिमा व्रत किया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से आज पूजा-पाठ और व्रत के लिए दिन विशेष माना गया है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल।
आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल चतुर्दशी, सुबह 9:01 बजे तक, इसके बाद पूर्णिमा
वार: गुरुवार
नक्षत्र: धनिष्ठा
सूर्योदय: प्रातः 5:52 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:38 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक
विशेष: पूर्णिमा व्रत
आज का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता और नए कार्य की शुरुआत के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रुके कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग बन रहे हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♋ कर्क:
मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह:
करियर संबंधी चिंता दूर होगी और रुके कार्य पूरे होंगे। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ और नई योजना बन सकती है।
♎ तुला:
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव दूर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और यात्रा के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♏ वृश्चिक:
कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु:
परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं।
♑ मकर:
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने और करियर में आगे बढ़ने के लिए दिन अच्छा है।
♒ कुम्भ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों और यात्रा में व्यस्तता रह सकती है।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



