आज का पंचांग व राशिफल: श्री गणेश चतुर्थी का महापर्व आज, जानें गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज श्रीसंवत 2083, श्रीशाके 1948, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु तथा सिंहार्क 29 गते है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी। आज सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी व्रत एवं पूजन का पावन महापर्व मनाया जाएगा।

आज चित्रा नक्षत्र रहेगा। सूर्याेदय प्रातः 6 बजकर 1 मिनट पर तथा सूर्यास्त सायं 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

प्रातः 7.40 बजे के बाद गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रातः 7 बजकर 40 मिनट के बाद गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होगा, जो मध्यान्ह तक रहेगा। श्रद्धालु इस दौरान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की प्रतिमा मिट्टी, गाय के गोबर अथवा धातु से बनी होना श्रेष्ठ माना जाता है। रासायनिक पदार्थों से बनी प्रतिमियां पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

आज का राशिफल

मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता के साथ नया कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जबकि मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें -   अस्पताल में मरीजों के बीच घूम रहे आवारा पशु! थराली सीएचसी की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

वृष राशि
रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और राजनीति के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा अचानक यात्रा या रोजगार में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है और रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बन सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, हालांकि राजनीति से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा और मानसिक शांति का अनुभव मिलेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मित्रों का सहयोग तथा स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।

सिंह राशि
करियर संबंधी चिंताएं दूर हो सकती हैं और कुछ रुके कार्य पूरे होंगे। रोजगार एवं व्यवसाय में संघर्ष के बावजूद सफलता के अवसर मिलेंगे। श्री गणेश जी का स्मरण लाभकारी रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव कम होगा और संतान संबंधी चिंताएं दूर हो सकती हैं। रोजगार में उन्नति एवं परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्यों की योजना बनने की संभावना है।

तुला राशि
स्वास्थ्य में कुछ गिरावट संभव है, हालांकि मानसिक तनाव कम होगा। संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नवयुवक संघ परिवार की श्री गणेश उत्सव की धूम, 14 से 19 सितंबर तक होंगे भजन, सुंदरकांड और भव्य धार्मिक कार्यक्रम

वृश्चिक राशि
कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू हो सकते हैं और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्राओं से बचें।

मीन राशि
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और राजनीति के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता के योग हैं।

प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440