लालकुंआ का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासन के आला अधिकारी

खबर शेयर करें

संक्रामक रोगों की रोकथाम को फॉगिंग तथा ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी/ लालकुआं। डीएम सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा द्वारा शुक्रवार को जिले के आला अधिकारियांे के साथ लालकुआं क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लाकडाउन तथा कोरोना संक्रमण के सन्दर्भ में किये जा रहे कार्याे का निरीक्षण भी किया।

ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। बीमारी को रोकने के लिये प्रशासन जनपद की सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों तथा नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। इधर लालकुआं में निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से सेनिटाइजेशन और सफाई का कार्य करे। वहीं गर्मी के मौसम के मद्देनजर संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिये फॉगिंग तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी करायें।

डीएम ने वार्ड नम्बर-5 में कोरोना पोजेटिव महिला के घर का जायजा लिया। उन्होंने ट्रांन्सपोर्ट नगर व घोड़ानाला स्थित खेल मैदान में प्रशासन द्वारा गरीबों को वितरण किये जा रहे खाद्यान एवं राशन वितरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी विवेक राय को निर्देश दिये कि राजस्व कर्मियों की मदद से प्रत्येक गरीब के घर तक खाद्यान व राशन पहुंचाया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ को दिशा-निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाजार में खरीददारी करने आ रहे लोगों से सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन करने और सेनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग का निर्देश दिया। उन्होंने आदेशों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप

दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भारती राणा, डिप्टी सीएमओ डा0 रश्मि पंत, उपजिलाधिकारी विवेक राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौडियाल, अध्यक्ष नगर पंचायत लालचन्द्र, अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, सभासद विमल पाण्डे, दीपक बत्रा, सरोज, मंजू देवी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440