एसटीएच उपनल कर्मियों का सब्र का बांध टूटा, काले फीते बांध कर जताया विरोध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कई वर्षों से एक ही वेतनमान पर कार्य कर रहे एसटीएच के उपनल कर्मियों का सब्र बांध टूट ही गया। सोमवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने काले फीते बांध विराध जताया और मांग पूरी ना होने पर कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है।
इस दौरान कर्मचारियों का कहना है कि डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर 718 उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्हें एक वेतनमान पर 15 से 20 वर्ष कार्य करते हुए हो चुके हैं। वह आठ से दस हजार प्रतिमाह के वेतन पर काम कर रहे हैं। कई बार वह वेतनमान बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उनका कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। लेकिन वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। जबकि कई कर्मचारी किराये में रहते हैं। कर्मियों ने कहा कि वह अपनी मांग अस्पताल प्रबंधन के साथ ही शासन तक उठा चुके हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों प्राचार्य को भी आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया। बावजूद इसके उनकी मांग की तरफ अस्पताल प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। जिसके चलते उन्हें आज काले फीते बांधकर विरोध करने को विवश होना हैं। समी कर्मचारियों ने एक स्वर में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पर शीघ्र ही कोई कार्यवाही ंनहीं होती है तो वे कार्यबहिष्कार शुरू करने को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन व शासन की होगी।
काले फीते बांधने वालों में भानु कैड़ा, नीरज हैडिय़ा, पूरन चन्द्र भट्ट, तेजा सिंह बिष्ट, विनोद बिष्ट, चंदू कफलटिया, विजय रौतेला, मनीष रौतेला, पान सिंह, मदन नौलिया, नरेश रौतेला आदि शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440