समाचार सच, लालकुआं/हल्दूचौड (रिम्पी बिष्ट)। मोटाहल्दू क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी खनन के कारोबार पर रविवार को उपजिलाधिकारी ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। ज्ञात हो कि क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने अभियान के दौरान एक ट्रेक्टर ट्राली हो अवैध मिट्टी खनन में लिप्त पाये जाने पर पकड़ लिया तथा वाहन को सीज कर आवश्यक कार्रवाई के लिये आदेश दे दिये है।
उनका कहना है कि भविष्य में भी अवैध मिट्टी खनन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


