उत्तराखंड: कार्यकाल पूरा करने वाली व्यापार मंडल इकाइयां जल्द कराएं चुनाव, नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी- रावेल सिंह आनंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश चुनाव प्रभारी रावेल सिंह आनंद ने संगठन की सभी जिला और नगर इकाइयों से निर्धारित समयावधि पूरी कर चुकी इकाइयों में शीघ्र चुनाव कराने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन के संविधान तथा रजिस्ट्रार कार्यालय के नियमों के अनुसार कार्यकाल समाप्त होने के बाद संबंधित इकाई स्वतः भंग मानी जाती है और उसे नए चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी का गठन करना आवश्यक होता है।

यह भी पढ़ें -   भवाली नरेश पाण्डे केस में सबसे बड़ा उलटफेर! जिस युवती ने दर्ज कराया था मुकदमा, अब उसी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

जारी बयान में रावेल सिंह आनंद ने बताया कि जिला अध्यक्षों को विशेष परिस्थितियों में अधिकतम छह माह का अतिरिक्त समय चुनाव कराने के लिए दिया जा सकता है, लेकिन इसके बाद भी चुनाव न कराना प्रबंध समिति और रजिस्ट्रार कार्यालय के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। इससे संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, नगर अध्यक्षों और नगर महामंत्रियों से अपील की कि जिन इकाइयों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, वहां तत्काल चुनाव प्रक्रिया शुरू कर नई कार्यकारिणी का गठन सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक जिले से नगर इकाइयों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिसमें कुल इकाइयों की संख्या, संपन्न हो चुके चुनावों की संख्या और लंबित चुनावों की जानकारी शामिल हो।

यह भी पढ़ें -   रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

प्रदेश चुनाव प्रभारी ने कहा कि संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समय पर चुनाव कराना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे और निर्धारित विवरण शीघ्र उपलब्ध कराएंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440