23 दिन से हल्द्वानी महानगर का व्यापारी लापता, गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के एक व्यापारी करीब 23 दिनों से लापता चल रहा है। काफी खोजबीन के बाद उसके मित्र ने पुलिस की शरण ली और गुमशुदगी दर्ज करवायी।

जानकारी के अनुसार बरेली रोड निवासी नरेंद्र सारस्वत द्वारा पुलिस में दी तहरीर में कहा गया है कि उनका केआर गार्डन, रामपुर रोड निवासी मित्र 51 वर्षीय संजीव कुमार अग्रवाल बीती 11 दिसम्बर को घर से बिना बताये लापता हो गया। वह अपने साथ कार भी ले गये हैं। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की खोज शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440