आवागमन को खुली भारत-नेपाल की बनबसा सीमा, सीमा पर पंजीकरण कराना होगा जरूरी

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। चंपावत जिला प्रशासन ने भारत-नेपाल की बनबसा सीमा को आज से आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इस संबंध में डीएम विनीत तोमर की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीमा खुलने से अब दोनों देशों के नागरिकों के साथ ही पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालु भी बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए आ-जा सकेंगे, लेकिन उन्हें सीमा पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा। हर व्यक्ति को एक क्यूआर कोड मिलेगा और कोविड की जांच अनिवार्य होगी। आदेश के अनुसार टनकपुर से लगी नेपाल सीमा भी आवागमन के लिए खोल दी गई है, लेकिन फिलहाल वहां जांच की व्यवस्था न होने से आवागमन शुरू कराने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। बनबसा में हुई बैठक में व्यापारी नेताओं और मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा खोलने की मांग की थी। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि सीमा सील होने से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए डीएम ने नेपाल से लगी जिले की सीमाओं को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। नेपाल की यात्रा के लिए नेपाल सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, नेपाल जाने वाले भारतीय और अन्य देशों के नागरिकों को यात्रा के दौरान कैश एंड बेयरर की एडवाइजरी का पालन करना होगा। यात्रा के दौरान इन्हें पांच हजार नेपाली रुपये और पांच हजार अमेरिकी डॉलर ही रखने की अनुमति होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में जुटे पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे, एडीजी एपी अंशुमन ने जवानों के साथ देखा परेड का लाइव प्रसारण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440