अवैध रूप से देशी-विदेशी शराब बेच रहा तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह अवैध रूप से घर के बाहर से देशी-विदेशी शराब बेच रहा था। तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

लामाचौड़ चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान एक तस्कर द्वारा अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। जहां पुलिस को देखकर एक युवक आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। जब पुलिस कर्मियों ने पास जाकर उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 56 पव्वे (35 पव्वे अंग्रेजी व 21 पव्वे देशी) शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर नितिन पडलिया निवासी लामाचौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त शराब ठेकों से खरीद कर लाता है और उसे रात्रि के समय महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनेगी भक्ति और आध्यात्म की नगरी, 5 जून को शुरू होने वाली 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440