हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसे पूर्व सैनिक की मौके पर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के समीप दो ट्रकों के बीच फंसने से सेना के पूर्व जवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जबकि मृतक के परिजनों में खबर मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप! 20 सड़कें बंद, चीन सीमा का संपर्क टूटा… रातभर दहशत में जागते रहे परिवार

पुलिस के अनुसार, हल्दूचौड़ क्षेत्र के गंगापुर निवासी पूर्व सैनिक शमशेर सिंह रौतेला शुक्रवार को अपनी बाइक से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रामपुर रोड पर उनकी बाइक आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद दूसरा ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   महिलाओं के शोर मचाने पर पिछले रास्ते से भागा आरोपी, सीसीटीवी के सहारे पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440