कोरोना को लेकर परिवहन विभाग ने किया जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर परिवहन विभाग ने शुक्रवार को यहां संभागीय परिहवन विभाग में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा परिवहन एवं वाहन यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कोरोना के प्रति जागरूक किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

श्री मेहरा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी वाहनों में चालक परिचालक मास्क लगाएं और वाहन को सैनिटाइज करें, जिससे किसी भी संक्रमण की स्थिति से बचा जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से एआरटीओ डॉ0 गुरदेव सिंह, विमल पांडे, सुरेन्द्र बिष्ट, आदेश चौहान, कुलवंत सिंह चौहान सहित उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी तथा सितारगंज, बाजपुर, रामनगर, केमू बस यूनियन के साथ-साथ टैक्सी, मैक्सी, ऑटो यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

इधर परिहवन विभाग द्वारा आरटीओ कार्यालय में कार्य हेतु आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों के हाथों सैनिटाइज किया और उन्हें कोरोना वायरस के बचाव के प्रति जागरूक भी किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440