परिवहन विभाग की टीम ने किया 5 वाहनों को सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉक आउट के शासन के फरमान के बाद भी काठगोदाम क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चलते हुए 05 वाहनों को परिवहन विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही सीज कर दिया।

आरटीओ राजीव मेहरा के निर्देशन में सोमवार को सीजर की बड़ी कार्यवाही की गई। परिवहन विभाग की टीम ने सेंचुरी पेपर मिल की दो बसें नम्बर यूके 04 पीए0 0880 तथा यूके0 06 पीए0 0427 जोकि सवारियॉ ढो रही थी इसके अलावा केएमओयू की बस संख्या यूके0 04 पीए0 0360 जोकि पर्वतीय क्षेत्र को सवारियॉ लेकर जा रही थी तथा टैक्सी संख्या यूके0 04 टीए0 1996 जो हल्द्वानी से देहरादून सवारियॉ लेकर जा रही थी को चैकिंग के दौरान मौके पर ही सीज कर दिया।

आरटीओ श्री मेहरा ने कहा कि लॉक आउट के दौरान सभी प्रकार का पब्लिक ट्रांसर्पाेटेशन प्रतिबन्धित है लिहाजा अग्रिम आदेशों तक किसी भी प्रकार के वाहनों का संचालन न करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

कार्यवाही के दौरान सहायक परिवहन अधिकारी डॉ गुरूदेव सिंह, विमल पाण्डे, परिवहन कर अधीक्षक कुलवन्त सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440