ऑनलाइन टैक्स जमा करने को लेकर परिहवन विभाग के प्रति आक्रोश

खबर शेयर करें

गौला खनन मजदूर समिति ने फूंका परिवहन आयुक्त का पुतला

समाचार सच, हल्द्वानी। ऑनलाइन टैक्स जमा करने को लेकर गौला खनन मजदूर समिति ने मंगलवार को यहां शीशमहल गौला गेट में परिवहन आयुक्त का पुतला फूंका और परिवहन विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया।

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परिवहन विभाग वाहनों का टैक्स ऑनलाइन जमा करा रहा है, जिससे वाहन स्वामियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस टैक्स को पूर्व की भांति ही आरटीओ कार्यालय से टैक्स जमा किया जाए, जिससे ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर 50 से 100 रूपया प्रत्येक टैक्स या फिटनेस या अन्य टैक्स में अतिरिक्त ना देना पड़े। साथ ही अनपढ़ या कंप्यूटर की जानकारी ना होने पर लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट कंप्यूटर में ना लेकर मौखिक या लिखित पूर्व की भांति ही किया जाए और विभाग में वाहन स्वामियों के काम भी शीघ्र निपटाए जाएं।

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि चेतावनी देते अगर विभाग द्वारा पूर्व के भांति कार्यालय से टैक्स काटा जाए अन्यथा समिति को उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से मनीष गौड़, नवल मेहरा, राजकुमार सिंह यादव, योगेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष अधिकारी, अनिल कुमार सिंह, राजेश डी पलड़िया सहित समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440