यात्रियों के लिए हुआ सफर आसान, रोडवेज बसों में कर सकेगें केश लेस सफर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बस का सफर तो अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति ने कभी न कभी किया ही होगा। पर किसी ने कभी ऐसा नहीं सोचा होगा कि बस में केश लेस भी सफर किया जा सकता है।
जिसमें उत्तराखंड रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आयी है। यात्रियों को अब बसों में नई सुविधा मिलेगी। इसके तहत अब बिना केश के भी यात्री अपना सफर पूरा कर सकेंगे। अब यात्री बसों में क्यूआर कोड स्कैन कर किराये का भुगतान आनॅलाईन भी कर सकेगें।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज की बसों में अब यूपीआई और पेटीएम आदि का क्यूआर कोड स्कैन कर किराया भुगतान की सुविधा भी दे दी गई है। इसका लाभ यात्रियों के साथ ही परिचालकों को भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि साधारण व एसी बसों में महीने में परिचालक यदि एक माह में एक लाख रुपये से अधिक किराया क्यूआर कोड के जरिये वसूल करता है तो उसे एक हजार रुपये का प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। वहीं वाल्वो व इलेक्ट्रिक बसों में डेढ़ लाख से अधिक की आय लाने पर यह धनराशि मिलेगी।

बताया जा रहा है कि इसका आदेश जारी कर दिया गया है। माह में जो परिचालक निर्धारित राशि क्यूआर कोड के जरिये एकत्रित कर लेंगे, उन्हें प्रोत्साहन भत्ता अलग से दिया जाएगा। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से कैशलेस सुविधा हर क्षेत्र में मिल रही थी, लेकिन उत्तराखंड रोडवेज में टिकट मशीन में क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए सुविधा नहीं थी। यात्री अपने मोबाइल नंबर से रोडवेज की ओर से दिए मोबाइल नंबर पर किराये का भुगतान करते थे। अब यात्रियों को ये सुविधा मिल सकेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440