शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जलियावाला बागकाण्ड के क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने बुद्ध पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के अध्यक्ष पीपी आर्य ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रिटिश हुक्मरानों ने आज़ादी मांग रहे भारतीय जनता को डराने के लिए जलियांवाला बाग कांड में हजारों लोगों की हत्या कर दी थी। ऊधमसिंह सिंह ने निर्दाेष भारतीयों की हत्या का बदला माइकल ओ डवायर की हत्या करके लिया था। जिस कारण उधम सिंह को 31 जुलाई 1940 को फांसी दे दी गई थी। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की महासचिव रजनी ने कहा कि आज कोरोना महामारी काल में देश के गरीब मेहनतकश लोगों के पास खाने का संकट है। कोरोना बीमारी व अन्य बीमारियों मे उनका समुचित इलाज नहीं हो रहा है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। लेकिन देश के शासक राफेल जैसे विध्वंसकारी विमान खरीद रहे हैं। जिसमें भारतीय शासक के साम्राज्यवादी मंसूबे साफ दिखाई दे रहे हैं। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के साथी महेंद्र ने कहा कि आज भी देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है। आम मेहनतकश जनता को आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है। ऐसे समय में शहीद उधम सिंह व अन्य क्रांतिकारियों के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ रही है। क्रांतिकारियों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए हमें साम्राज्यवाद व सांप्रदायिकता का विरोध करना चाहिए, यही उधम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बिंदुखत्ता से शुरू हुई ‘अमृत वाटिका’ की पहल, गांवों में अब फलों के बगीचों से बढ़ेगी हरियाली और किसानों की आय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440