जननेत्री को श्रद्धांजलिः स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर होगी भावपूर्ण सभा, सुमित हृदयेश ने की अपील

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में मजबूत पहचान रखने वाली और जनसेवा को समर्पित रहीं दिवंगत नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 जून शुक्रवार शाम 5 बजे होटल सौरभ, नैनीताल रोड हल्द्वानी में होगा।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरी माताजी स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की प्रतीक थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड के निर्माण, प्रगति और आमजन की सेवा के लिए समर्पित किया।

विधायक ने कहा कि इंदिरा हृदयेश का संघर्ष, उनका नेतृत्व और जनता से जुड़ाव आज भी लोगों के दिलों में जीवंत है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह सभा केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का भी अवसर है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

सभा में प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। सुमित हृदयेश ने सभी क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और समर्थकों से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर स्व. इंदिरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440