त्रिवेन्द्र सरकार महज ‘‘कॉपी-पेस्ट’’ सरकार : जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा सरकार मात्र एक ‘‘कॉपी-पेस्ट’’ सरकार बन के रह गयी है। सरकार द्वारा लिया गया लॉकडाउन का फैसला अपने आप में इसे साबित करने के लिये काफी है।
उक्त बात कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने एक प्रेस बयान के माध्यम से जारी किये। उन्होंने कहा कि शनिवार व रविवार के लॉकडाउन के पीछे कोई व्यवहारिक तर्क नहीं है। जहां विगत चार माह से व्यापारियों व छोटे दुकानदार आर्थिक संकट झेल रहे हैं ऐसे लॉकडाउन का निर्णय उनपर एक चोट है। उन्होंने कहा कि सेनेटाईजेशन का काम साप्ताहिक अवकाश के दिन भी हो सकता है।
श्री जोशी ने सीएम से जवाब मांगते हुए कहा कि वह उत्तराखण्ड की जनता को इस बात का जवाब देना चाहिए कि प्रदेश में कोरोना संकट के चार महीने बीतने के बाद भी आज 8,197 सैम्पल टेस्टिंग के लिये पेन्ंिडग क्यों पड़े हैं। साथ ही प्रदेश की तीन टेस्टिंग लैब श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, दून मेडिकल कॉलेज तथा सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में नयी मशीनें स्थापित कर प्रत्येक लैब में 800 टेस्ंिटग प्रत्येक दिन के हिसाब से 2400 टेस्टिंग की क्षमता के मामले में क्या हुआ। उनका राज्य सरकार से यह पूछना था कि केन्द्र सरकार की गाइडलाईन के अनुसार राजनैतिक गतिविधियों पर रोक लगी है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के राजनैतिक कार्यक्रमों को अनुमति कैसे मिल रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440