समाचार सच, हल्द्वानी। नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में लॉक डाउन से परेशान एक राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोरापड़ाव क्षेत्र में ललित रौतेला के मकान में किराये पर 24 वर्षीय राजमिस्त्री फैयाज अंसारी पुत्र हरबुल्ला निवासी पी बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार रहा था। पुलिस को सोमवार को दिन में करीब 2 बजे सूचना मिली कि फैयाज ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मंडी चौकी इंचाजं्र ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। इधर पुलिस का कहना है कि यहां उसके करीब 12 साथी भी रहते हैं जो आजकल काम मिलने पर मजदूरी कर रहे है। फैयाज के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण अपने गांव बिहार नहीं जाने तथा खाने की व्यवस्था ना हो पाने से फैयाज काफी परेशान रहता था। पुलिस यह भी बताया कि मृतक के पत्नी से फोन पर बातचीत हुई ह,ै उसका कहना है कि फैयाज से फोन पर बातें होती थी और वह गांव आने के लिए कहते थे। मेरे यह कहने पर जब लॉकडाउन खुल जाएगा तो सभी साथियों के साथ आ जाना। पुलिस का यह भी कहना है कि शायद उसका पत्नी के साथ कहासुनी हुई होगी जिसके चलते शायद उसने यह कदम उठाया हो लेकिन मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


